छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में अवैध शराब कारोबार दोबारा तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। कुछ समय पहले पुलिस की सख्ती के बाद कारोबारियों पर लगाम लगी थी। अब कार्रवाई धीमी पड़ने से शराब कोचिए फिर सक्रिय हो गए हैं। शहरों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी अवैध शराब की बिक्री जारी है। कारोबारियों ने बिक्री का तरीका बदल दिया है। अब ग्राहक को बुलाने के बजाय शराब सीधे उनके घर तक पहुंचाई जा रही है। बाइक के माध्यम से तय स्थानों और घरों पर शराब की डिलीवरी की जा रही है। इस नए तरीके से अवैध कारोबार को बढ़ावा मिल रहा है। पुलिस की निगरानी के बावजूद कई क्षेत्रों में यह गतिविधियां चल रही हैं। स्थानीय स्तर पर अवैध शराब नेटवर्क के फिर मजबूत होने की स्थिति सामने आई है।
Source: Source