उत्तर प्रदेश के बागपत में सोमवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर श्रद्धालुओं से भरी बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसा बड़ागांव कट के पास हुआ। दुर्घटना में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई। बस में राजस्थान से बदायूं जा रहे करीब 32 यात्री सवार थे। टक्कर के बाद बस पलटने से कई यात्री घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा। घायलों को इलाज के लिए आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस और प्रशासन ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य कराया। हादसे के कारण एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के पीछे चालक का नियंत्रण खोना या अन्य परिस्थितियां जिम्मेदार थीं, इसकी पड़ताल की जा रही है।
Source: Source