यमुनानगर में भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने भूमि अधिग्रहण एवं ट्रांसमिशन लाइन मुआवजा नीति का विरोध किया। किसानों ने जगाधरी नई अनाज मंडी में बैठक आयोजित की और सरकार की 29 अप्रैल 2026 की अधिसूचना को किसान विरोधी बताया। इसके बाद किसानों ने मंडी से लघु सचिवालय तक रोष मार्च निकाला और वहां धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। उन्होंने अधिसूचना तुरंत वापिस लेने की मांग की। किसानों ने कहा कि अधिसूचना किसानों के हितों के खिलाफ है और इससे प्रभावित किसानों को उचित मूल्य नहीं मिल पाएगा। उन्होंने मांग की कि मुआवजा निर्धारण प्रक्रिया में प्रभावित किसानों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने अधिसूचना वापस नहीं ली तो प्रदेशभर में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
Source: Source