मोगा की छात्रा रमनीत कौर ने NEET-UG परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। उन्होंने 720 में से 668 अंक प्राप्त कर अखिल भारतीय स्तर पर 9वीं रैंक हासिल की। रमनीत ने पंजाब में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने अनुसूचित जाति श्रेणी में भी देशभर में 9वीं रैंक हासिल की। रमनीत कौर राजिंदर सिंह और बलविंदर कौर की बेटी हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा मोगा के नेशनल कॉन्वेंट स्कूल से हुई। उन्होंने अपनी मेहनत और समर्पण से यह उपलब्धि हासिल की है। स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और स्टाफ ने उनकी सफलता पर सम्मानित कर बधाई दी। सामाजिक और शैक्षणिक संस्थाओं ने भी रमनीत और उनके परिवार को शुभकामनाएं दीं। उनकी उपलब्धि को जिले के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा माना जा रहा है। रमनीत का लक्ष्य भविष्य में सफल चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करना है।
Source: Source