मुंबई के बोरीवली पूर्व में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पेट्रोल पंप पर तैनात एक कर्मचारी को एक कार चालक ने जानबूझकर टक्कर मार दी। आरोपी ने बहस के बाद कर्मचारी को कार से कुछ दूर तक घसीटा भी। इसके बाद अनियंत्रित कार कई अन्य वाहनों से जा टकराई। बताया जा रहा है कि यह पूरा विवाद आरोपी के भाई की नौकरी से बर्खास्तगी को लेकर हुआ था। घटना रविवार देर रात की है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। आरोपी पेशे से एक ऑटोमोबाइल शोरूम में काम करता है। अधिकारी अब इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या आरोपी घटना के समय नशे में था या नहीं। इसके लिए मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। घायल कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है।
Source: Source