अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारतीय रियल एस्टेट सेक्टर पर भी दिखने लगा है। निर्माण सामग्री के दाम बढ़ने के कारण घरों के दामों में इजाफा हो सकता है। तनाव की वजह से आयातित स्टील, सीमेंट और संगमरमर की कीमतें बढ़ी हैं। डेवलपर्स का कहना है कि कंस्ट्रक्शन कास्ट में 15-20 प्रतिशत तक उछाल आया है। इससे कई करोड़ों रुपये वाले प्रोजेक्ट के फंसने की आशंका है। पहले से चल रही परियोजनाओं की लागत भी बढ़ेगी, जिससे बायर्स को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। नए प्रोजेक्ट शुरू करने में भी देरी हो सकती है। बैंकों ने भी रियल एस्टेट लोन को लेकर सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। सेक्टर में पहले से मंदी के हालात को देखते हुए यह एक और बड़ा झटका है। विशेषज्ञों के मुताबिक, यदि तनाव लंबा चला तो रियल एस्टेट मार्केट में बड़ी सुनामी आ सकती है।
Source: Source