महाराष्ट्र के मालवण में छुट्टियां मनाने गए 25 वर्षीय युवक की स्विमिंग पूल में दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ घूमने आया था। जानकारी के अनुसार वह स्विमिंग पूल में छलांग लगाने के दौरान हादसे का शिकार हो गया। जिस हिस्से में वह कूदा वह बच्चों के लिए लगभग 4 फीट गहरा क्षेत्र था। कूदते ही उसका सिर पूल के तल से जोर से टकरा गया। टक्कर इतनी गंभीर थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। दोस्तों और स्टाफ ने उसे तुरंत बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। स्थानीय प्रशासन को सूचना दी गई और मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और स्विमिंग पूल नियमों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Source: Source