महेंद्रगढ़ जिले के सतनाली थाना पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने के मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास की धारा भी जोड़ी है। सभी आरोपियों को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, गांव बलाना निवासी रामौतार ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 20 मार्च की रात करीब 1 बजे उनके चाचा सुरेश अपनी गाड़ी से गांव बलाना आ रहे थे। लोहे की रॉड से जानलेवा हमला किया जब सुरेश गांव ढाढोत में सरकारी स्कूल के पास पहुंचे, तो पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उनकी गाड़ी को जानबूझकर टक्कर मार दी। इसके बाद हमलावरों ने उनका रास्ता रोक लिया और लाठी, डंडे और लोहे की रॉड से उन पर जानलेवा हमला किया। 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार इस हमले में सुरेश को गंभीर चोटें आईं। रामौतार की शिकायत के आधार पर सतनाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस टीम ने इस वारदात में शामिल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान देवेंद्र, अंकित, संदीप, सुरेंद्र (सभी निवासी गांव बलाना), पवन (निवासी चितलांग), सन्नी (निवासी महेंद्रगढ़), कमल (निवासी खातीवास) और धर्मेंद्र (निवासी महेंद्रगढ़) के रूप में हुई है।
Source: Source