हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के कनीना स्थित उन्हाणी गांव में बिजली और पानी की भारी किल्लत से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार देर रात सड़क जाम कर अपना विरोध दर्ज कराया। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से क्षेत्र में बिजली की अनियमित आपूर्ति हो रही है और पीने के पानी के लिए लोग बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। विशेष रूप से हरिजन बस्ती के निवासियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जहां जलापूर्ति की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। प्रदर्शनकारियों ने यह भी शिकायत की कि एक तरफ बस्ती में पानी का संकट है, वहीं गांव के अन्य हिस्सों में नल खुले रहने से पानी की बर्बादी हो रही है, जिस पर विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है। भीषण गर्मी में इन मूलभूत सुविधाओं के अभाव से आक्रोशित ग्रामीणों ने चेतावनी दी थी कि यदि समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। देर रात सूचना मिलने पर पहुंचे अधिकारियों ने ग्रामीणों से वार्ता की और जल्द समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद करीब दो घंटे चले जाम को हटाया गया।
Source: Source