हिसार मिलिट्री कैंट में तैनात एक जवान से 15.88 लाख रुपये की साइबर ठगी हुई है। जालसाजों ने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर ‘ALUA’ नामक फर्जी ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड कराया और 300% रिटर्न वाले आईपीओ में निवेश करवाया। जवान को विभिन्न बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा गया। जब पीड़ित ने पैसे विड्रॉ करने की कोशिश की, तो आरोपियों के नंबर बंद हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित जवान ने एसबीआई के दो खातों से कई फर्जी खातों में पैसे ट्रांसफर किए। अब पुलिस आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
Source: Source