नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य को भाजपा का प्रचारक बताया है। उन्होंने कहा कि रामभद्राचार्य धर्म के नाम पर राजनीति करने आए हैं। सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा कि धर्म की आड़ में राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि काम को ही धर्म मानती हूं और जनता की सेवा सबसे महत्वपूर्ण है। ज्योत्सना महंत ने यह भी कहा कि जनप्रतिनिधियों को सेवा भाव में रहना चाहिए। दोनों नेताओं ने मनेंद्रगढ़ में मीडिया से बातचीत के दौरान यह बयान दिया। नेता प्रतिपक्ष ने रामभद्राचार्य को जगतगुरु या गांव का गुरु मानने से इनकार किया। ज्योत्सना महंत ने कहा कि उन्होंने रामभद्राचार्य से मुलाकात की है और उनकी कथा सुनी है।
Source: Source