रायपुर के तेलीबांधा में मदीना मस्जिद के पास की जमीन पर विवाद गहरा गया है। मस्जिद कमेटी और वक्फ बोर्ड इसे वक्फ संपत्ति बता रहे हैं, जबकि स्थानीय निवासी तनवीर अहमद और उनका परिवार इसे अपनी निजी संपत्ति बता रहे हैं। विवाद के बाद मामला प्रशासन और पुलिस तक पहुंच गया है। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने मौके पर पहुंचकर जमीन का निरीक्षण किया और अतिक्रमण का आरोप लगाया। उन्होंने जांच और कार्रवाई की बात कही है। परिवार का दावा है कि उनके पास जमीन से जुड़े सभी वैध दस्तावेज हैं। मामले को लेकर मस्जिद कमेटी ने तेलीबांधा थाना में शिकायत करने की बात कही है। अब प्रशासनिक जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि जमीन पर वास्तविक अधिकार किसका है। मामले में आगे की कार्रवाई की संभावना है।
Source: Source