छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साय सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के नाम पर सरकार दिखावा कर रही है। जनता महंगाई, खाद संकट और बढ़ती समस्याओं से जूझ रही है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ रही हैं और किसानों को डीएपी-यूरिया नहीं मिल रहा है। भूपेश ने कहा कि सरकार सिर्फ प्रचार में व्यस्त है। जनता को राहत और परिणाम चाहिए, रील नहीं। भूपेश बघेल ने मंत्रियों को रीलबाज करार दिया है। उन्होंने कहा कि सुशासन सिर्फ दिखावा नहीं होना चाहिए।
Source: Source