रायपुर में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा को आरोपियों ने नितिन नवीन के पीए बनकर 10 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी ने विधायक को फोन किया और वाहन में डीजल डलवाने की बात कहकर पैसों की मांग की। विधायक ने अपने सेवक को पैसे भेजने के निर्देश दिए, जिसने बैंक खाते में 10 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। बाद में पता चला कि फोन करने वाला व्यक्ति फर्जी तरीके से खुद को भाजपा नेता का निजी सहायक बताकर ठगी कर रहा था। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्राइम ब्रांच की साइबर टीम आरोपी की लोकेशन और बैंकिंग ट्रेल खंगालने में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने कॉल करके विधायक से ठगी की है और मामले में केस दर्ज करके जांच की जा रही है।
Source: Source