पंजाब भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने अमृतसर में डेरा ब्यास के मुखी बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त कर पंजाब की खुशहाली, अमन-शांति और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की। इस मुलाकात में सामाजिक सद्भाव, आध्यात्मिक मूल्यों और समाज सेवा पर चर्चा हुई। केवल ढिल्लों ने कहा कि प्रदेश की तरक्की और भाईचारे के लिए सभी वर्गों को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने बाबा गुरिंदर सिंह के समाज को सकारात्मक दिशा देने के योगदान की सराहना की। गौरतलब है कि हाल ही में भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब भाजपा की कमान सौंपी है। मालवा क्षेत्र में मजबूत पकड़ रखने वाले ढिल्लों अपने कार्यकाल में जनहित के मुद्दे उठाने और संगठन विस्तार पर ध्यान देंगे।
Source: Source