महाराष्ट्र के भंडारा में शुक्रवार तड़के भीषण सड़क हादसा हुआ। ट्रक और बोलेरो की टक्कर में आठ लोगों की मौत होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि बोलेरो सवार लोग रायपुर से नागपुर जा रहे थे। सभी मृतकों के रायपुर निवासी होने की बात सामने आई है। हादसा राजनांदगांव सीमा के पास भंडारा क्षेत्र में हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया अभी जारी है। हादसे की सूचना के बाद छत्तीसगढ़ से अधिकारियों की एक टीम भंडारा भेजी गई है। टीम मृतकों की पहचान और अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं में सहयोग करेगी। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जांच के बाद सामने आएगी।
Source: Source