छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में मिड-डे मील के दौरान हड़कंप मच गया। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम कन्या शाला में छात्राओं को दिए गए भोजन से नैफ्थलीन जैसी तेज गंध आने लगी। भोजन खाने के बाद छठवीं कक्षा की करीब 28 छात्राओं ने स्वास्थ्य संबंधी परेशानी की शिकायत की। घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रशासन ने तत्काल सतर्कता बरती। सभी प्रभावित छात्राओं को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। एहतियात के तौर पर अन्य कक्षाओं में मिड-डे मील का वितरण रोक दिया गया। शुरुआती जानकारी में रसोइये की लापरवाही सामने आई है। भोजन में नैफ्थलीन जैसी गंध आने के कारण मामले को गंभीरता से लिया गया है। स्कूल और संबंधित विभाग ने घटना की जांच शुरू कर दी है। विभागीय जांच में भोजन तैयार करने के दौरान हुई लापरवाही की पड़ताल की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source: Source