भिलाई स्टील प्लांट में कॉपर केबल चोरी का मामला सामने आया है। क्विक रिस्पांस टीम ने एक संदिग्ध स्विफ्ट कार का पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया। कार की डिग्गी से 210 किलो स्क्रैप कॉपर केबल बरामद हुआ, जिसकी कीमत 1.26 लाख रुपए है। घटना में इस्तेमाल कार की कीमत 2 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। आरोपी ने अपने साथियों के नाम शोहन और दिलेश्वर बताए हैं। दोनों की तलाश की जा रही है। बरामद कॉपर को बीएसपी की संपत्ति बताया गया है। पुलिस अब ये जांच कर रही है कि कार अंदर कैसे प्रवेश की।
Source: Source