बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ीदयाल प्रखंड के हसनाबाद गांव में रात के अंधेरे में जनगणना करने आए कर्मियों को ग्रामीणों ने चोर समझ लिया। ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए उन्हें घेर लिया और पकड़ लिया। ग्रामीणों का कहना था कि इतनी रात को जनगणना की कार्रवाई संदिग्ध लग रही थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया कि यह लोग जनगणना विभाग के कर्मचारी हैं। बाद में पहचान साबित होने पर ग्रामीणों ने उन्हें छोड़ा। इस घटना से काफी देर तक इलाके में तनाव बना रहा। प्रशासन ने आदेश दिया है कि भविष्य में जनगणना का काम केवल दिन के समय ही किया जाए। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस और प्रशासन को रात के समय इस तरह के अभियान से पहले लोगों को सूचित करना चाहिए था। फिलहाल, मामला शांत हो गया है और कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।
Source: Source