हरियाणा के पानीपत में संयुक्त व्यापार मंडल ने शहर के विधायक प्रमोद विज को ज्ञापन सौंपकर तीन प्रमुख मांगे रखीं। व्यापारियों ने मांग की कि नगर निगम के पालिका बाजार में 40-50 साल से चल रहे दुकानदारों को स्वामित्व योजना के तहत मालिकाना हक दिया जाए, उन्हें विस्थापित न किया जाए। दूसरी मांग है कि जीटी रोड के नीचे की पार्किंग को चौड़ीकरण के नाम पर बंद न किया जाए, क्योंकि यह पूरे बाजार की लाइफलाइन है। तीसरी, पांच साल पहले बनाए गए संविधान चौक को हटाने की योजना पर तत्काल रोक लगाई जाए, क्योंकि यह शहर के गौरव और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है। व्यापारियों ने कहा कि यदि पार्किंग खत्म हुई और दुकानें विस्थापित हुईं तो सैकड़ों परिवार बेरोजगार हो जाएंगे। विधायक ने मामले पर विचार करने का आश्वासन दिया है।
Source: Source