छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट चकरभाठा में शुक्रवार को सालाना एंटी-हाईजैक मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस अभ्यास का मकसद विमान अपहरण और आतंकी घटनाओं से निपटने की तैयारियों की जांच करना था। सिमुलेशन के अनुसार, 30 यात्रियों से भरे विमान को दो हाईजैकर्स ने अपहरण कर लिया। सूचना मिलते ही एटीसी ने डीएम और एसएसपी को अलर्ट किया। एंटी-हाईजैक कंट्रोल रूम में एयरोड्रोम कमेटी के सभी सदस्य एकत्र हुए और रणनीति बनाई। इसी दौरान क्विक रिस्पांस टीम (QRT) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक हाईजैकर को मार गिराया और दूसरे को गिरफ्तार कर लिया। घायल एक यात्री को एमआई रूम में प्राथमिक उपचार दिया गया। यह ड्रिल ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन के मापदंडों के अनुसार हुई। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के अभ्यास से आपातकाल में सुरक्षा एजेंसियों के समन्वय और प्रतिक्रिया क्षमता में सुधार होता है।
Source: Source