बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की बसंतपुर थाना पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान एक पिकअप वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली, जिसमें तीन भैंसों को क्रूरतापूर्वक तरीके से उत्तर प्रदेश के बूचड़खाने ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से उत्तर प्रदेश के दो पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए तस्करों के पास से बरामद पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे इन पशुओं को अवैध तरीके से वध के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में इस तरह की तस्करी को रोकने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है और तस्करी के नेटवर्क के पीछे के अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। जब्त की गई भैंसों को सुरक्षित गौशाला भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
Source: Source