छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में लगातार बारिश के बीच बड़ा हादसा सामने आया है। अचानकपुर क्षेत्र में बिजली विभाग की पिकअप वाहन उफनते नाले में बह गई। बताया जा रहा है कि तेज बहाव के दौरान चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। हादसे के समय वाहन में बिजली विभाग के चार कर्मचारी सवार थे। तीन कर्मचारियों ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचा ली। वहीं एक कर्मचारी पानी के तेज बहाव में बह गया और अभी तक लापता है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचे। लापता कर्मचारी की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। लगातार बारिश के कारण नाले का जलस्तर बढ़ा हुआ था। प्रशासन ने लोगों से उफनते जलस्रोतों को पार करने से बचने की अपील की है।
Source: Source