जालंधर पुलिस आयुक्तालय ने बरसात के मौसम को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को रेनकोट और डंप बूट उपलब्ध कराए हैं। यह वितरण इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम (ईआरएस) ट्रैफिक विंग की ओर से किया गया। कार्यक्रम बुधवार को ट्रैफिक कमिश्नरेट कार्यालय में आयोजित हुआ। यह पहल पुलिस आयुक्त सतिंदर सिंह के दिशा-निर्देशों के तहत की गई। वितरण कार्य एडीसीपी ट्रैफिक गुरबाज सिंह और एसीपी ट्रैफिक अजे सिंह की निगरानी में संपन्न हुआ। इसका उद्देश्य बारिश के दौरान ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों को आवश्यक सुरक्षा उपलब्ध कराना है। रेनकोट और डंप बूट से कर्मियों को प्रतिकूल मौसम में काम करने में सुविधा मिलेगी। पुलिस ने कहा कि इससे ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने में भी मदद मिलेगी। बारिश के बावजूद पुलिस कर्मी बेहतर तरीके से अपनी जिम्मेदारियां निभा सकेंगे। आयुक्तालय ने इसे कर्मियों की कार्यक्षमता और सुरक्षा बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।
Source: Source