अखिल भारतीय रेलवे मजदूर संगठन ने फिरोजपुर रेल डिवीजन के नवनियुक्त एडीईएन मनीष कुमार के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। यह बैठक वीरवार को आयोजित की गई। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगत राम सैनी के नेतृत्व में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। संगठन की ओर से एक विस्तृत एजेंडा भी एडीईएन को सौंपा गया। ट्रैकमैन रिव्यू कमेटी की रिपोर्ट को लागू करने की प्रमुख मांग उठाई गई। साइकिल मेंटेनेंस अलाउंस को लेकर भी चर्चा की गई। बताया गया कि धारीवाल और मुकेरियां सेक्शन में यह भत्ता एरियर सहित दिया जाएगा। पठानकोट सेक्शन का एरियर तैयार कर भेजा जा चुका है। यह राशि जल्द ही कर्मचारियों के वेतन में शामिल कर दी जाएगी। गुरदासपुर, भड़ोली, पठानकोट कैंट, डमटाल और कंदरोरी स्टेशनों पर डबल की-मैन तैनात करने का आश्वासन मिला। सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए पार्क बनाने का मुद्दा भी उठाया गया। बरसात से पहले सीवरेज और नालों की सफाई की मांग भी रखी गई। प्रशासन ने सभी जायज मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया।
Source: Source