पंजाब के फिरोजपुर में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। गुरुहरसहाय से फिरोजपुर जा रही कार की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार के एयरबैग खुलने से उसमें सवार चार लोगों की जान बच गई। हादसे में कार सवारों को मामूली चोटें आईं। दुर्घटना के दौरान पास से गुजर रहे स्कूटी सवार भी इसकी चपेट में आ गए। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी करीब 10 फीट दूर जा गिरी और क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दो स्कूटी सवार घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Source: Source