पंजाब के फाजिल्का जिले में नहर पुल की रेलिंग से एक युवक का शव लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना घुबाया के पास फाजिल्का-फिरोजपुर हाईवे पर सामने आई। मृतक की पहचान बूटा सिंह, निवासी ढाणी अमीर सिंह के रूप में हुई है। वह अविवाहित था और वॉलपेपर लगाने का काम करता था। सूचना मिलने पर ग्रामीण और मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source: Source