फरीदाबाद की भूड कॉलोनी में चोरों ने एक सूने मकान में सेंध लगाकर लाखों रुपये के जेवरात और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना उस समय हुई जब मकान में रहने वाले लोग बाहर गए हुए थे। चोर घर का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए और पूरे घर की तलाशी ली। वारदात के बाद घर का सामान बिखरा हुआ मिला। मकान मालिक को सुबह फोन के जरिए घटना की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचने पर चोरी का पता चला। चोरी की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में संदिग्ध व्यक्ति गली से मकान की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि चोरों ने पहचान छिपाने के लिए अपने चेहरे ढक रखे थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने शुरू कर दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में चोरी का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Source: Source