फरीदाबाद के एनआईटी-3 स्थित मस्जिद चौक पर अवैध निर्माण हटाने के बाद प्रशासन ने रातों-रात नई स्लिप रोड बना दी। शनिवार को हुई तोड़फोड़ कार्रवाई के बाद रातभर मलबा हटाया गया और नई सड़क बनाकर तैयार कर दी गई। सोमवार सुबह बैरिकेड हटाते ही लोगों ने इस सड़क का उपयोग शुरू कर दिया। अब सैनिक कॉलोनी जाने वालों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। यह सड़क करीब 90 मीटर लंबी और 10 मीटर चौड़ी है। निगम ने अब तक 20 से अधिक अवैध निर्माण हटाए हैं। यह कार्रवाई नमो भारत RRTS कॉरिडोर और एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट के लिए रास्ता साफ करने के तहत की गई है। प्रशासन ने दुकानदारों को नोटिस जारी कर दुकानें खाली करने को कहा है। नगर निगम आयुक्त ने कहा कि यह अभियान जारी रहेगा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।
Source: Source