हरियाणा के फरीदाबाद नगर निगम में सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर और फाइनेंस कमेटी के गठन को लेकर गतिरोध गहरा गया है। 34 पार्षदों ने निगम कमीश्नर के नोटिस का जवाब दाखिल कर मेयर प्रवीण बतरा जोशी और कमीश्नर धीरेन्द्र खड़गटा को जिम्मेदार ठहराया है। पार्षदों का कहना है कि 25 नवंबर 2025 को सदन की बैठक में एजेंडा होने के बावजूद मेयर और कमीश्नर उपस्थित नहीं हुए, जिससे चुनाव प्रक्रिया अधूरी रही। अब पार्षदों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे हाईकोर्ट जाएंगे। हरियाणा सरकार ने नगर निगम को कारण बताओ नोटिस जारी कर 14 महीने से अधिक देरी पर सवाल उठाए थे। राज्य सरकार ने इसे हरियाणा म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन एक्ट का उल्लंघन बताया है। निगम के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
Source: Source