फरीदकोट शहर की बलवीर बस्ती में लव मैरिज के विवाद को लेकर एक घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने अपने प्रमिका के दोस्त पर ही हमले का आरोप लगाया है। इस संबंध में थाना सिटी पुलिस ने 6 युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पीड़ित लवप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद प्रेमिका ने आरोपी के साथ दोबारा बातचीत करनी शुरू कर दी, जिसे लेकर उसने प्रेमिका को छोड़ दिया था। इसी बात की रंजिश में आरोपियों ने हमला किया। पुलिस ने सभी 6 नामजद आरोपियों के खिलाफ इरादा-ए-कत्ल और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। फरार हुए आरोपियों के संभावित ठिकानों पर पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। पीड़ित लवप्रीत और उसके भाई ने छत पर नीचे लेटकर अपनी जान बचाई। हमलावरों ने करीब 8 से 10 राउंड गोलियां चलाईं और घर पर भारी पथराव किया। पुलिस सभी दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजेगी।
Source: Source