हरियाणा के फतेहाबाद जिले में सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। भूना थाना पुलिस ने दवाइयों की डिलीवरी करने वाले युवक की शिकायत पर कार्रवाई की। शिकायतकर्ता प्रिंस अपने दोस्त के साथ बाइक से जा रहा था। रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में प्रिंस और उसका दोस्त सड़क पर गिर गए। दुर्घटना में प्रिंस को गंभीर चोटें आईं और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। बाद में उसे फतेहाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
Source: Source