लुधियाना के डेहलों थाना क्षेत्र में एक निजी प्लांट में दर्दनाक हादसा सामने आया है। गांव पड्डी स्थित सोमिया इंफ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड प्लांट में करंट लगने से एक 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक मोहम्मद इरफान प्लांट में हेल्पर के रूप में काम करता था। पुलिस के अनुसार वह मिक्सर मशीन की सफाई कर रहा था। सफाई के दौरान बिजली की तार में खराबी के कारण उसे अचानक करंट लग गया। करंट लगने से वह मिक्सर मशीन के अंदर गिर गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के चाचा रियाज अहमद ने प्लांट प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्लांट मैनेजमेंट के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में सुरक्षा मानकों और मशीनों की देखरेख में हुई लापरवाही की पड़ताल की जा रही है।
Source: Source