रायपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल ने दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की है। इस मुलाकात को लेकर पार्टी संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की बात सामने आई है। बैठक में छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन की मौजूदा स्थिति और भविष्य की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। सूत्रों के अनुसार, संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने जैसे विषयों पर भी बात हुई। इस मुलाकात को प्रदेश कांग्रेस में चल रही राजनीतिक गतिविधियों और संगठनात्मक बदलाव की संभावनाओं के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Source: Source