पलवल में नेशनल हाईवे-19 पर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी गंभीर रूप से घायल हुआ है। दुर्घटना शुक्रवार सुबह हुई, जब बाइक सवार दोनों युवक उत्तर प्रदेश जा रहे थे। मृतक विनीत और घायल सागर फरीदाबाद के आईएमटी में बिजली फिटिंग का काम करते थे। दोनों फरीदाबाद से कोसीकलां की ओर जा रहे थे। हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने विनीत को मृत घोषित कर दिया। घायल सागर का इलाज अस्पताल में जारी है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। कार चालक हादसे के बाद वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Source: Source