उत्तर प्रदेश में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। महिला का पति उसके अवैध संबंधों का विरोध करता था। इस मामले में महिला, उसका प्रेमी, बहन और बहन के प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, महिला ने पहले अपने पति को करंट लगाया और फिर जहर दिया। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद यह बात सामने आई। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी 30-35 साल के आयु वर्ग के हैं। महिला और उसके साथी की यह करतूत सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source: Source