पठानकोट पुलिस ने 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक पहले से गिरफ्तार मुख्य आरोपी का भाई है। वे देश-विरोधी ताकतों और पाकिस्तान स्थित ISI हैंडलर्स से संपर्क में थे। आरोपी सीसीटीवी से पाकिस्तान भेज रहे थे खूफिया जानकारी। यह नेटवर्क राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुजानपुर के पास बाकायदा सीसीटीवी कैमरे लगाकर भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों की लाइव मूवमेंट सीधे पाकिस्तान भेज रहा था। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने एक संयुक्त और त्वरित कार्रवाई करते हुए इस हाई-टेक जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अब गिरफ्तार किए गए आरोपियों से संयुक्त रूप से कड़ाई से पूछताछ कर रही हैं। इस मामले में आगे की जांच तेज हो गई है।
Source: Source