फतेहगढ़ साहिब जिले में नगर पंचायत चुनावों से एक रात पहले भाजपा के एक उम्मीदवार और उसके रिश्तेदार को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को स्कोडा कार में शराब लेकर अपने वार्ड की ओर जाते हुए पकड़ा। इसे मतदाताओं में बांटने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है। इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। शराब को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद शराब कहां से लाई गई थी और इसे किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चुनाव के दौरान किसी भी उम्मीदवार या समर्थक को मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए शराब या किसी अन्य प्रकार का लालच देने की अनुमति नहीं है। चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Source: Source