हरियाणा के नूंह जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। एक टाटा मैजिक वाहन में क्षमता से अधिक बच्चों को ले जाया जा रहा था। वाहन में लगभग 15 से 20 बच्चे बैठे थे और 10 से 12 बच्चे वाहन की छत पर भी सवार थे। पुलिस ने वीडियो सामने आने के बाद वाहन को जब्त कर लिया और चालान किया। वाहन ड्राइवर प्रत्येक छात्र से लगभग 10 रुपए किराया लेकर उन्हें स्कूल लाने-ले जाने का काम करता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बच्चों के स्कूल तथा वाहन संचालन से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। वाहन को इंपाउंड कर दिया गया है। यह घटना 23 मई को फिरोजपुर झिरका के बिवा रोड पर हुई। जिला पुलिस अधीक्षक अर्पित जैन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
Source: Source