नूंह जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए अधिवक्ताओं में उत्साह देखने को मिला। चुनाव में कुल 957 अधिवक्ता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। मतदान सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक कराया जा रहा है। प्रधान पद के लिए पांच उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें अजीज अख्तर, किफायतुल्ला, समीम अहमद बदरपुर, साजिद सलम्बा और सुलेमान खान शामिल हैं। पांच उम्मीदवारों के मैदान में होने से प्रधान पद का मुकाबला बहुकोणीय हो गया है। सभी उम्मीदवार अधिवक्ताओं से समर्थन मांग रहे हैं। जनरल सचिव पद के लिए तीन उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इस पद पर अरुण राठी, मोहम्मद नौमान मेवली और मोहम्मद साहबान खान मैदान में हैं। महिला वाइस प्रेसिडेंट पद के लिए फातिमा, कीर्ति वर्मा और तबस्सुम उम्मीदवार हैं। जनरल वाइस प्रेसिडेंट पद पर सुदेश रानी और मोहम्मद जावेद हुसैन के बीच मुकाबला है। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। रिटर्निंग अधिकारी निशांत गुप्ता और उनके सहयोगियों ने बताया कि मतदान निर्धारित नियमों के अनुसार कराया जा रहा है।
Source: Source