दुर्ग जिले में निजी वाहनों पर अवैध रूप से ‘पुलिस’ लिखने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यातायात विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। टाइगर मोबाइल, हाईवे पेट्रोलिंग और ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को ऐसे वाहनों की जांच करने के निर्देश दिए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वाहनों को जब्त किया जाएगा और संबंधित थाने के माध्यम से वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस लिखे निजी वाहनों की सघन चेकिंग की जाएगी। कार्रवाई करने वाले पुलिस जवानों को प्रोत्साहित किया जाएगा। ऐसे मामलों में प्रभावी कार्रवाई करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को उचित इनाम दिया जाएगा। यह अभियान अगले आदेश तक जारी रहेगा। दुर्ग पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने वाहनों पर अवैध रूप से ‘पुलिस’ लिखने से बचें।
: Source