हरियाणा के नारनौल जिले के नांगतिहाड़ी गांव में करंट लगने से दर्दनाक हादसा हुआ। हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार हरीश कार्यक्रम से लौटने के बाद डीजे के सामान पर तिरपाल डाल रहा था। इसी दौरान तिरपाल या उसका हिस्सा ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। करंट लगने से हरीश गंभीर रूप से झुलसकर गिर गया। उसे बचाने पहुंचे चेतराम भी बिजली की चपेट में आ गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चेतराम को मृत घोषित कर दिया गया। हरीश की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जयपुर रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से हाईटेंशन लाइन की सुरक्षा जांच और पीड़ित परिवारों को सहायता देने की मांग की है।
Source: Source