फतेहाबाद जिले की भूना थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में एक आरोपी को पकड़ा है। आरोपी की पहचान गांव डूल्ट निवासी रमेश कुमार उर्फ आदित्य के रूप में हुई है। नाबालिग लड़की की मां ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी 17 वर्षीय बेटी को 1 मई को आदित्य ने फोन कर गांव डूल्ट बुलाया था। लड़की स्कूटी लेकर गांव डूल्ट गई थी, जहां आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले की आगामी जांच जारी है। परिजन 1 मई से ही लड़की की तलाश कर रहे थे। भूना थाने में बीएनएस की धारा 87, 137(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Source: Source