नवापारा-राजिम के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में एक तालाब से अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ है। घटना ग्राम लखना कोलियरी की है, जहां गुरुवार सुबह शव पानी में तैरता मिला। शव मिलने की खबर से गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जितेंद्र दुबे पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। इसके बाद पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मृतका की पहचान करने और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
Source: Source