मोहाली में फिल्मों में काम दिलाने के नाम पर लड़कियों को बेचने के मामले में पुलिस जांच में नए खुलासे हुए हैं। मामले में खुद को पीड़ित बताने वाली अंजलि को अब आरोपी बनाया गया है। पुलिस के अनुसार अंजलि कथित तौर पर इस गिरोह का हिस्सा थी। जांच में सामने आया कि उसने पैसों के लेन-देन के लिए तीन शादियां की थीं। पुलिस का दावा है कि उसने दो शादियों के बाद बहाने बनाकर वापसी की थी। तीसरी शादी के बाद वह कथित रूप से फंस गई थी, जिसे गिरोह ने पैसे देकर बाहर निकाला। पुलिस ने अंजलि के खुलासे के आधार पर वर्षा की मां की शिकायत पर केस दर्ज किया था। जांच के दौरान पुलिस ने वर्षा को राजस्थान के झुंझुनू से बरामद किया। वर्षा ने अदालत में बयान देकर अंजलि और अन्य लोगों पर धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और आगे की जांच जारी है।
Source: Source