हिमाचल प्रदेश के देहरा बस स्टैंड से मंगलवार को पांच नए ग्रामीण रूटों पर HRTC बस सेवाएं शुरू की गईं। विधायक कमलेश ठाकुर ने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन सेवाओं से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। विधायक ने कहा कि उन्होंने अभी केवल पांच प्रतिशत ही शगुन लौटाया है और अगले एक-दो दिनों में दो और बसें चलाने की तैयारी है। फिलहाल नए रूटों पर बसों का संचालन परीक्षण के आधार पर किया जा रहा है। यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए रूट और समय-सारिणी तय की जा रही है। पहला रूट देहरा से लंज तक लुणसु और धार होते हुए जाएगा। दूसरा रूट सकरी से ढलियारा तक हरिपुर, खैरियां और देहरा होकर चलेगा। तीसरा रूट देहरा से नादौन तक नेहरन पुखर, बलाहर, परागपुर और कालेश्वर महादेव से होकर गुजरेगा। चौथा रूट देहरा से धन्नोटू (बड़ा) तक होगा। पांचवां रूट देहरा से भरवाईं तक हारमिटा, नलसुहा, सूखाहर और चलाली से होकर जाएगा। परीक्षण के दौरान संचालन के अनुभव के आधार पर बसों के समय और मार्ग में जरूरी बदलाव किए जा सकते हैं। बस सेवाओं की शुरुआत के बाद विधायक कमलेश ठाकुर धंगड़ पंचायत में आयोजित स्वागत समारोह में शामिल होने वाली थीं। इसके बाद उन्होंने स्पडू ब धार पंचायत में स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनने का कार्यक्रम रखा। इस अवसर पर नगर परिषद के प्रतिनिधियों, HRTC अधिकारियों, विभिन्न विभागों के कर्मचारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित कई लोग मौजूद रहे।
Source: Source