दुर्ग-भिलाई में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के लिए नई रजिस्ट्रेशन व्यवस्था शुरू की जाएगी। यातायात पुलिस 16 अगस्त से चालकों का पंजीयन शुरू करेगी। रजिस्ट्रेशन के बाद प्रत्येक चालक को एक QR कोड जारी किया जाएगा। यात्री QR कोड स्कैन कर चालक की पहचान और उससे जुड़ी जानकारी देख सकेंगे। इससे किसी परेशानी की स्थिति में चालक की पहचान करना आसान होगा। पुलिस सभी ऑटो और ई-रिक्शा का सत्यापन भी करेगी। नई व्यवस्था का उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने और ऑटो संचालन को व्यवस्थित करना है। बुधवार को करीब 150 ऑटो चालकों को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। शहर में ऑटो खड़े करने के स्थान और चालकों के लिए रोटेशन सिस्टम भी तय किया जाएगा। रोटेशन व्यवस्था से सभी चालकों को बारी-बारी से सवारी मिलने और सड़कों पर भीड़ कम करने में मदद मिलेगी। किराया व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक नियम तय किए जाने की बात कही गई है। चालकों को वाहन के सभी दस्तावेज अपडेट रखने और वैध लाइसेंस के साथ वाहन चलाने के निर्देश दिए गए हैं। अधूरे दस्तावेज वाले चालकों की मदद के लिए परिवहन विभाग से समन्वय किया जाएगा।
Source: Source