दुर्गूकोंदल पुलिस ने वार्षिक मेले में गुम हुए महंगे स्मार्टफोन को साइबर तकनीक से ढूंढ निकाला। करीब तीन महीने बाद मोबाइल बरामद हुआ और सत्यापन के बाद मालिक को लौटा दिया गया। 28 फरवरी 2026 को मेले में एक उपमहाप्रबंधक का करीब 35 हजार रुपए का रियलमी जीटी-7टी मोबाइल गुम हो गया था। काफी तलाश के बाद भी मोबाइल नहीं मिला, जिसके बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। एसडीओपी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी के निर्देशन में टीम ने लगातार लोकेशन और तकनीकी जानकारी का विश्लेषण किया। जांच में पता चला कि मोबाइल में दूसरा सिम कार्ड चल रहा था। साइबर ट्रैकिंग से सुराग मिलने के बाद लोकेशन पखांजूर-बांदे क्षेत्र में चिन्हित हुई। 24 मई को पुलिस ने वहां से मोबाइल बरामद कर कानूनी प्रक्रिया पूरी कर मालिक को सौंप दिया।
Source: Source