डांडेसरा शासकीय प्राथमिक शाला डांडेसरा में स्कूल प्रबंधन समिति का गठन किया गया। इस दौरान शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया। बच्चों को किताबें बांटी गईं। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से हुई। नवप्रवेशी बच्चों का गुलाल से तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इसके बाद एसएमसी का गठन हुआ। सर्वसम्मति से अध्यक्ष मिथलेश जोशी, उपाध्यक्ष कमलेश्वरी साहू, संयोजक प्रधान पाठक उर्वशी चन्द्राकर को बनाया गया। शिक्षक प्रतिनिधि अनीता साहू, शिक्षाविद व पूर्व जनपद सदस्य कुरूद सुभाष ध्रुव को चुना गया। पंचायत प्रतिनिधि के रूप में सरपंच खुमेश्वरी साहू को जिम्मेदारी दी गई। सदस्य के तौर पर देवंतीन गायकवाड़, हेमलता कंवर, पूर्णिमा कंवर, टुलेश्वरी कंवर, संतोषी कंवर, अंगदराम साहू, नरेन्द्र सेन, टिकेश्वर साहू, सोमनाथ कंवर, नरेश कंवर को शामिल किया गया। सुभाष ध्रुव ने कहा कि पढ़ाई में मेहनत जरूरी है। शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए। मध्याह्न भोजन, किताबें, गणवेश शासन की ओर से उपहार हैं। इनका सम्मान करें। इनका सही उपयोग करें। उन्होंने कहा कि स्कूल में पढ़ाई के साथ संस्कार भी मिलते हैं। खूब पढ़ें। आदर्श इंसान बनें। श्रेष्ठ नागरिक बनें। खुमेश्वरी साहू ने कहा कि बच्चे तन-मन-धन से पढ़ाई करें।
Source: Source