रायपुर जिले के तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में स्टील कंपनी के कर्मचारियों के साथ मारपीट और लूटपाट करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया डीजल, नगदी और घटना में इस्तेमाल कार और पल्सर बाइक जब्त की है। आरोपियों ने कैंटीन कर्मचारियों से रंगदारी मांगी थी और ट्रक ड्राइवरों के साथ मारपीट की थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू की और उन्हें अलग-अलग स्थानों से पकड़ लिया। पूछताछ में सभी ने अपराध कबूल कर लिया। आरोपियों से 30 लीटर डीजल, 12 हजार रुपए नकद, करीब 6 लाख रुपए कीमत की कार और 1 लाख रुपए कीमत की पल्सर मोटरसाइकिल जब्त की गई है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर कोर्ट में पेश किया गया है। लूट और रंगदारी मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की पहचान लकी उर्फ जयमोहन शर्मा, दिना उर्फ दिनेश माधवनी, विशाल छबलानी, नोहर सिंह रजक उर्फ बूट्टी, दीपक साहू और मोहित उर्फ मोंटी मेहानी के रूप में हुई है।
: Source